Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ICICI बैंक का अनुमान: 2026 में 2 लाख रुपये तक नहीं पहुंचेगा सोना, कीमतों पर जताई सीमित तेजी

Summer express, नई दिल्ली। घरेलू बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद ICICI बैंक ने वर्ष 2026 को लेकर बड़ा अनुमान जारी किया है। बैंक की ग्लोबल मार्केट्स रिपोर्ट के मुताबिक इस साल सोने का भाव 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2026 के दौरान सोना 1.50 लाख से 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकता है।

बैंक ने अनुमान जताया है कि 2027 में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है और तब इसका भाव 1.60 लाख से 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2026 में घरेलू बाजार में सोना करीब 1.90 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में कीमतों में नरमी दर्ज की गई। फिलहाल बाजार में सोने का भाव लगभग 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2026 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इसके पीछे कई अहम कारण बताए गए हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में करीब 7 प्रतिशत की कमजोरी आई है, जबकि सरकार ने 13 मई 2026 से सोने पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की ऊंची कीमतों का सीधा असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।

आईसीआईसीआई बैंक का मानना है कि आयात शुल्क में बढ़ोतरी का पूरा असर अभी बाजार में दिखाई नहीं दिया है। आने वाले समय में कीमतों में 2 से 3 प्रतिशत तक अतिरिक्त बढ़ोतरी हो सकती है। बैंक ने अपने अनुमान में माना है कि 2026 में डॉलर के मुकाबले रुपया औसतन 96 के स्तर पर रह सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की औसत कीमत 4,700 डॉलर प्रति औंस रहने की संभावना है। वहीं 2027 में रुपये का औसत स्तर 96.50 रहने का अनुमान जताया गया है।

रिपोर्ट में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का भी उल्लेख किया गया है। बैंक के मुताबिक 2025 में वैश्विक बाजार में सोने ने करीब 65 प्रतिशत की तेजी दिखाई थी, लेकिन 28 फरवरी 2026 के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट भी देखने को मिली।

रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा बनाए रखता है या मौद्रिक नीति को और सख्त करता है, तो सोने की तेजी सीमित हो सकती है। ऐसी स्थिति में 2027 तक सोने की कीमतें अनुमान से नीचे रह सकती हैं या स्थिर भी हो सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली रेलवे स्टेशन को 11 करोड़ रुपये से मिला नया स्वरूप

गुरशरण सिंह। मोहालीसाहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर इसे यात्रियों को समर्पित किया। स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।स्टेशन...

विकसित भारत के लिए पंजाब और हरियाणा का विकास जरूरी : मोदी

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे व सुशासन को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का तेज़ी से विकास होगा।उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य,...

देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम ने की रवाना

समर न्यूज। जींद/चंडीगढ़/जालंधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे के दौरान रेलवे, शहरी विकास, स्वास्थ्य, सड़क व आधारभूत ढांचे से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह...

सेब बागवानों को राहत: एमआईएस के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ जारी, डिजिटल पोर्टल से होगी खरीद प्रक्रिया आसान

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत लंबित भुगतान जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान एमआईएस के अंतर्गत खरीदे...

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा:  वेन्यू कार की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer expressm अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना-दोहला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से एक छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.