Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर छात्रा मौत मामला: स्कूल प्रबंधन पर केस दर्ज, परिवार ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों द्वारा स्कूल प्रशासन पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, राज्य सरकार ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

मृतक छात्रा की मां ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में मेधावी थी और उसने दसवीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल किए थे। उनका आरोप है कि प्लस-वन में प्रवेश लेने के बाद स्कूल के कुछ अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा छात्रा पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। परिवार का कहना है कि पढ़ाई के अतिरिक्त कई अन्य जिम्मेदारियां भी उस पर डाली गईं, जिससे वह तनाव में रहने लगी थी।

परिजनों के अनुसार 22 मई को छात्रा को स्कूल ले जाया गया था, जहां हुई बातचीत के बाद वह बेहद परेशान हो गई। इसके कुछ समय बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ, लेकिन बाद में तबीयत फिर बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मां ने आरोप लगाया कि घटना के बाद स्कूल प्रशासन का कोई प्रतिनिधि छात्रा का हालचाल जानने तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि केवल एफआईआर दर्ज होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके।

उधर, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फोर्टिस अस्पताल से मिली सूचना के बाद जांच शुरू की गई। छात्रा के पिता के बयान के आधार पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.