Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध, हमीरपुर में धरना देकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए। इसी कड़ी में हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देश के युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है और केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। साथ ही मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। पार्टी नेताओं का कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए।धरना-प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों का विश्वास परीक्षा प्रणाली पर टिका होता है, लेकिन बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामले इस विश्वास को कमजोर कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, हिमाचल कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, जिला एससी कांग्रेस सेल के अध्यक्ष होशियार सिंह सहित विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं के बीच निराशा का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है और इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में धरने आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया है।

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा ने कहा कि देश के युवा स्वयं पेपर लीक जैसे मामलों को उजागर कर रहे हैं और सरकार की विफलताओं को सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि लाखों छात्रों की चिंता का विषय बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था की साख को नुकसान पहुंचा रही हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के कारण कई छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, जिसके गंभीर सामाजिक प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं।पूर्व विधायक एवं पूर्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता वर्मा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल नीट ही नहीं, बल्कि अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा संचालन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पड़ रही है तो यह व्यवस्था की कमजोरियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी परिस्थितियों में जवाबदेही तय होती थी, लेकिन वर्तमान में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा, जो चिंताजनक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.