Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना मे  बन रहे धार्मिक आश्रम के निर्माण को रोकने को लेकर आठ पंचायतों के ग्रामीणों ने  किया प्रदर्शन

Summer express/ऊना, राकेश -: जिला ऊना के उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत हम्बोली में निर्माणाधीन एक धार्मिक आश्रम को लेकर क्षेत्र में विवाद गहरा गया है।मंगलवार को क्षेत्र की आठ पंचायतों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर आश्रम निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग उठाई।ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रम के लिए उपयोग की जा रही भूमि और निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।उनका कहना है कि संबंधित पंचायत ने आश्रम निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने से स्पष्ट रूप से इनकार किया था,जिसके दस्तावेज और रिकॉर्ड उनके पास उपलब्ध हैं।इसके बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी रखा गया, जिससे क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से इस निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं,लेकिन उनकी आपत्तियों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि आश्रम से जुड़े कुछ लोगों द्वारा विरोध करने वालों को धमकियां भी दी जा रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार आश्रम परिसर में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन और पुलिस विभाग को कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।वहीं, डिप्टी कमिश्नर ऊना जतिन लाल ने बताया कि हम्बोली गांव के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से उठाई गई आपत्तियों और मांगों को गंभीरता से लिया गया है। मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए एसडीएम अंब को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.