Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महेंद्रगढ़ नगर पालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Summer express, महेंद्रगढ़। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में आम नागरिकों को कार्यों के निस्तारण में हो रही परेशानियों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एवं गुप्तचर विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका कार्यालय में लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे थे। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह अचानक कार्यालय पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग नारनौल के एसडीओ राजेश वर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

जांच के समय नगर पालिका कार्यालय में केवल लिपिक रवि यादव मौजूद मिले। उन्होंने टीम को बताया कि नगर पालिका में कुल 17 स्थायी कर्मचारी एवं अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि तीन कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से नियुक्त किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर, एमई राजेश कुमार, जेई नवदीप तथा लिपिक मनीषा कुमारी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। टीम ने जब उनकी उपस्थिति और अवकाश संबंधी रिकॉर्ड की जांच की तो किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की स्वीकृत छुट्टी अथवा कार्यालय से अनुपस्थिति का वैध रिकॉर्ड नहीं मिला।

इस पर उड़नदस्ता टीम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए विस्तृत रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय विभाग, पंचकूला को भेज दी है।

सूत्रों के अनुसार जांच केवल उपस्थिति तक सीमित नहीं रही। टीम ने नगर पालिका कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों की भी जांच की और नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी है। इन कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। माना जा रहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विभागीय स्तर पर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

नगरवासियों का कहना है कि यदि कार्यालयों में नियमित रूप से अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें तो आम लोगों को अपने कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस कार्रवाई से व्यवस्था में सुधार आएगा और शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.