Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिलुआताल को मिलेगा नई पहचान, जलक्रीड़ा और इको-टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनेगा: सीएम योगी

Summer express, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्राकृतिक जलाशय चिलुआताल को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन और जलक्रीड़ा केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि चिलुआताल का विकास रामगढ़ताल की तर्ज पर किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और स्थानीय रोजगार के नए अवसरों का केंद्र बनेगा।

मंगलवार को चिलुआताल में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ उन्हें जनहित में उपयोगी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तालाबों और पोखरों पर अवैध कब्जे आम बात थे। कई जलस्रोत निजी संपत्तियों में तब्दील हो गए थे, जबकि शेष स्थान गंदगी और असामाजिक गतिविधियों के अड्डे बनते जा रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ऐसे जलस्रोतों को संरक्षित कर उन्हें विकास और पर्यटन से जोड़ा है।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि चिलुआताल में कोल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। प्रस्तावित परियोजना के तहत यहां 20 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में अब तक रामगढ़ताल पर्यावरण अनुकूल पर्यटन का प्रमुख केंद्र रहा है। सरकार ने वहां सफाई, गाद निकासी और आधारभूत सुविधाओं के विकास के माध्यम से उसे नई पहचान दिलाई। अब चिलुआताल को भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर जलक्रीड़ा, पर्यटन और प्रकृति प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना से न केवल क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.