Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वगणना पोर्टल पर 15 जून तक दर्ज करें जानकारी, जनगणना प्रक्रिया होगी अधिक तेज और सटीक: उपायुक्त

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिले के नागरिकों से भारत की जनगणना-2027 के तहत स्वगणना पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी से जनगणना प्रक्रिया अधिक सटीक, सरल और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी।मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके लिए नागरिकों को ऑनलाइन अपनी पारिवारिक और आवासीय जानकारी दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला हमीरपुर में जनगणना का प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई तक संचालित होगा। इस अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण और मकान गणना का कार्य करेंगे। इसके बाद अगले वर्ष वास्तविक जनगणना संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्वगणना पोर्टल 1 जून से 15 जून तक खुला रहेगा। परिवार का मुखिया या कोई अन्य सदस्य पोर्टल पर कुछ ही मिनटों में मकान और परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी भर सकता है। डाटा अपलोड होने के बाद एक यूनिक आईडी जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। प्रगणक के घर पहुंचने पर यह आईडी दिखाने से सत्यापन प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी।कार्यशाला में जनगणना निदेशालय शिमला के जिला नोडल अधिकारी अजय सोलंकी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और आम नागरिकों को पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मौके पर ही डेमो के माध्यम से जानकारी दर्ज करवाई और यूनिक आईडी जनरेट करने की प्रक्रिया समझाई।इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (12 सेंटीमीटर या उससे अधिक)...

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.