पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, चार दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Summer express, लुधियाना। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग का अनुमान है कि जून के पहले सप्ताह में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, हालांकि दूसरे सप्ताह में तापमान फिर बढ़ सकता है।

मंगलवार को प्रदेश में गर्म मौसम का असर बना रहा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अन्य अधिकांश जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के भी जल्द केरल पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य तिथि से करीब तीन दिन की देरी के बाद मानसून 4 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मानसून के आगमन के साथ दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव और बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.