Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भीषण गर्मी में गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी, पर्याप्त पानी और संतुलित आहार जरूरी: डॉक्टर

Summer express, अंकुर कपूर  , अंबाला |  उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट की मेडिकल ऑफिसर डॉ. रचना बंसल ने कहा कि गर्मी का मौसम गर्भवती महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए उन्हें अपनी सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

डॉ. रचना बंसल ने बताया कि गर्मियों में शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ऐसे फलों का अधिक सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है। तरबूज, खरबूजा, खीरा और अन्य मौसमी फलों को दैनिक आहार में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसके साथ ही ताजा और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए।

डॉ. बंसल ने बाहर मिलने वाले खुले खाद्य पदार्थों और बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी। उनका कहना है कि गर्मी में खाद्य पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए केवल ताजा और स्वच्छ भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में नियमित रूप से गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य परामर्श सत्र आयोजित किए जाते हैं। इनमें महिलाओं को संतुलित आहार, गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियां, नवजात शिशु की देखभाल और मौसम के अनुसार स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

डॉ. रचना बंसल ने कहा कि अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं इन सेवाओं का लाभ उठा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती गर्मी के बीच थोड़ी सी सावधानी मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.