Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे दो किशोरों का नहीं लगा सुराग

Summer express, सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। यह दर्दनाक घटना हरियाणा-राजस्थान सीमा के निकट बह रही राज कनाल (इंदिरा गांधी नहर) में  हुई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजन और ग्रामीण देर शाम तक युवकों की तलाश में जुटे रहे।

जानकारी के अनुसार बणी गांव के 10 दोस्त नहर में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक दो किशोर गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गए और देखते ही देखते लापता हो गए। उनके साथ गए अन्य आठ युवक सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्होंने गांव पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य, ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश अभियान शुरू किया गया। हालांकि देर शाम तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण गोताखोरों को अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा, जिसे अगले दिन फिर शुरू किया जाएगा।

लापता किशोरों की पहचान मनीष (पुत्र राजकुमार) और मोहित (पुत्र रोहताश) के रूप में हुई है। दोनों बणी गांव के निवासी थे। ग्रामीणों के अनुसार दोनों अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे, जिससे परिजनों का दुख और भी गहरा हो गया है।

गांव के सरपंच संजीव, पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह और पंचायत समिति सदस्य गगनदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे गांव में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। परिजन नहर किनारे अपने बच्चों के मिलने की उम्मीद में डटे हुए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में नहरों में डूबने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने नहरों में स्नान करने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद युवक गांव से कुछ दूरी पर स्थित इंदिरा गांधी नहर में नहाने चले गए, जहां यह हादसा हो गया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नहरों और जलाशयों में नहाने से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.