Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई इलाकों में एक साथ दबिश

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: जिले में नशा तस्करी और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों और नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई पुलिस मुख्यालय और राज्य सीआईडी के निर्देशों के तहत जिला पुलिस की विशेष टीमों द्वारा की गई।

पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीमों ने पूरी गोपनीयता और रणनीतिक योजना के साथ अभियान को अंजाम दिया। जिले के हमीरपुर, नादौन, बड़सर, भोरंज और सुजानपुर थाना क्षेत्रों में चिन्हित 24 स्थानों पर एक साथ तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों, अवैध नशीले पदार्थों और तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच की गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकना और नशा तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखना है। विशेष रूप से युवाओं को चिट्टा और अन्य घातक नशीले पदार्थों की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस लगातार जागरूकता और सख्त कानूनी कार्रवाई दोनों मोर्चों पर काम कर रही है।

एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि राज्यभर में सीआईडी और जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासों से यह विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हमीरपुर जिले में ड्रग मामलों से जुड़े व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके ठिकानों की तलाशी ली गई। अभियान के दौरान बड़सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो कथित रूप से लंबे समय से नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिले में कहीं नशा तस्करों का कोई नया नेटवर्क सक्रिय तो नहीं हो रहा। इसके लिए संदिग्ध संपर्कों, लेन-देन और अन्य गतिविधियों की गहन पड़ताल की जा रही है।जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशा तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। पुलिस का मानना है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में आम जनता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे ताकि जिले में सुरक्षित, स्वस्थ और अपराधमुक्त वातावरण कायम रखा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.