Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को मिलेगी नई मजबूती, सरकार ने गठित किया एंटी टेररिज्म स्क्वॉड

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आतंकवाद से जुड़े मामलों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) के गठन की घोषणा की है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई इकाई राज्य में आतंकवाद से जुड़े अपराधों की रोकथाम, जांच और खुफिया गतिविधियों के समन्वय का कार्य करेगी।

अधिसूचना के अनुसार, एटीएस को अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के अंतर्गत एक विशेषीकृत एजेंसी के रूप में स्थापित किया गया है। यह इकाई आतंकवादी गतिविधियों, आतंकी नेटवर्क और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच एवं कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होगी। एटीएस का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर या उससे वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, जो सीआईडी प्रमुख के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करेंगे।

राज्य सरकार ने एटीएस का मुख्यालय पंचकूला में स्थापित करने का निर्णय लिया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस विशेष इकाई के गठन से आतंकवाद विरोधी अभियानों को नई गति मिलेगी और सुरक्षा चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।

आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच को सुव्यवस्थित करने के लिए राज्य में दो विशेष एटीएस पुलिस थाने भी स्थापित किए गए हैं। इनमें एक थाना पंचकूला और दूसरा गुरुग्राम में कार्य करेगा। दोनों थानों के अधिकार क्षेत्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं ताकि जांच और कार्रवाई में समन्वय बना रहे।

पंचकूला स्थित एटीएस थाना पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करेगा। वहीं गुरुग्राम एटीएस थाना सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में ऐसे मामलों की निगरानी और जांच का जिम्मा संभालेगा।

सरकार का मानना है कि एटीएस के गठन से राज्य में सुरक्षा तंत्र और अधिक सशक्त होगा तथा आतंकवाद से जुड़े संभावित खतरों पर तेजी और प्रभावी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.