Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत : दहेज हत्या का आरोप ,पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-46 की एक सोसाइटी में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतका सीमा की शादी करीब दो वर्ष पहले फरीदाबाद के सेक्टर-21सी निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों परिवार के साथ रह रहे थे, लेकिन पारिवारिक मतभेदों के चलते पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी सेक्टर-46 स्थित एक सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रह रहे थे। सीमा मूल रूप से गुरुग्राम जिले के बिलासपुर क्षेत्र की रहने वाली थी।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का दावा है कि सीमा की हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष लंबे समय से अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था।

मृतका के भाइयों ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने हाल ही में बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार शुरू किया था और इसके लिए सीमा पर मायके से नकदी और ट्रक लाने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर सूरजकुंड थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस बल और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर और ससुर के भाई के खिलाफ दहेज हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राम मंदिर चंदा मामले की सिटिंग जज से जांच हो : नरेश चौहान

Summer express, संजू, शिमला। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग उठाते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा...

मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर मिड डे मील वर्कर्स, सचिवालय तक निकाली रोष रैली

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मिड डे मील वर्कर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर उतर आए हैं। सीटू से संबंधित मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को टॉलैंड से सचिवालय तक जोरदार रोष रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला वर्कर्स और यूनियन पदाधिकारियों ने...

रोहतक में HSIIDC की जमीन से अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, विभागीय अधिकारी पर मिलीभगत के आरोप

Summer express,रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम की सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन और चोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस पूरे प्रकरण में खनन माफिया की सक्रियता के साथ-साथ विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर...

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Summer express,रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सर्विस रोड पर खड़े डंपर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार...

फतेहाबाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद की गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी छीनने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.