Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोगा में पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, गोली मारकर हत्या

Summer express, मोगा। पंजाब के मोगा जिले में पुरानी दुश्मनी एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। बाघापुराना उपमंडल के गांव सुखानंद में देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

मृतक की पहचान गांव चीदा निवासी जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना जसबिंदर सिंह खैहरा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली चलाने का आरोप अमनदीप सिंह पर है। अधिकारियों के अनुसार मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था और इसी पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वारदात के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और पुरानी रंजिशों के कारण होने वाली हिंसक वारदातों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

150 करोड़ के कोटक महिंद्रा बैंक घोटाले में नौ के खिलाफ चार्जशीट फाइल

Summer express,Monika Rawat, चंडीगढ़। कोटक महिंद्रा बैंक में हुए 150 करोड़ के घोटाले में कार्रवाई को तेज करते हुए हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सोमवार की देरशाम पंचकूला कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में वित्तीय घोटाले के मामले में नौ लोगों के आरोपी बनाया गया है। इनमें कोटक...

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी,...

कुरुक्षेत्र में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सख्त : सोसायटी मैनेजर दोबारा सस्पेंड करने और कॉलोनाइजर पर केस दर्ज करने के आदेश

Summer express, कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। मंत्री ने गांव किरमच की को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा निलंबित करने, जांच पूरी होने तक बहाल...

गुरुग्राम के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, दानपात्र तोड़कर ऑटो में फरार हुए बदमाश

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब धार्मिक स्थल भी उनके निशाने पर आ गए हैं। शहर के सेक्टर-46 स्थित जल विहार सोसायटी के हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.