पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई है।

नेगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार केवल आपदा प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में नुकसान कम करने के लिए भी कई कदम उठा रही है। नदियों और खड्डों में ड्रेजिंग का कार्य किया जा रहा है, वहीं भूस्खलन प्रभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जा रहा है। उनका कहना था कि इन प्रयासों का उद्देश्य जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है।निर्माण गतिविधियों को लेकर भी सरकार नई नीति को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रही है। नेगी ने बताया कि इस संबंध में कैबिनेट सब-कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया है और उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देशों को भी नीति में शामिल किया जा रहा है। जल्द ही पंचायतों को विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे जाएंगे, जिनमें भवन निर्माण से जुड़े नियम स्पष्ट किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत यह निर्धारित किया जाएगा कि किसी भूखंड पर कितनी मंजिलों तक निर्माण की अनुमति होगी और इसके लिए किन मानकों का पालन करना होगा। साथ ही नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने जैसे प्रावधान भी नीति का हिस्सा होंगे।

इस दौरान जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय केंद्र का रवैया हिमाचल के प्रति सहयोगात्मक नहीं रहा है। नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री प्रदेश के दौरे के दौरान बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन वास्तविक सहायता के मामले में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई सहायता संबंधी घोषणाओं का लाभ प्रदेश को अब तक नहीं मिला है।नेगी ने विपक्ष और पूर्व भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लगातार प्रदेश के अधिकारों और हितों की पैरवी कर रहे हैं, जबकि पिछली सरकार केंद्र के सामने अपनी बात मजबूती से नहीं रख सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रदेश के हितों के विपरीत शर्तों पर केंद्र को सौंप दिया गया। नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के समय न तो प्रदेश को कोई बड़ा नया प्रोजेक्ट मिला और न ही आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ, जबकि कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता गया। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश की जनता वास्तविक स्थिति को समझ चुकी है और भाजपा के आरोपों से गुमराह नहीं होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.