Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीट पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, शिक्षा मंत्री को हटाए केंद्र सरकार: कांग्रेस

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हमीरपुर जिला प्रभारी पवन ठाकुर ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में अब तक प्रधानमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अभी तक पद से नहीं हटाया गया।

पवन ठाकुर ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) से करवाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।उन्होंने कहा कि देशभर में छात्र, अभिभावक और विभिन्न संगठन इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार मामले की गंभीरता को समझने में विफल रही है। ठाकुर ने दावा किया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, जिससे युवाओं का भरोसा लगातार कमजोर हुआ है।कांग्रेस नेता ने यह भी आशंका जताई कि यदि नीट जैसी बड़ी परीक्षा में अनियमितताएं सामने आ सकती हैं तो अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का अधिकार है।पवन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लगातार हर मंच पर उठा रही है। उन्होंने बताया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी युवाओं की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रहे हैं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं योग्य प्रतिभाओं के साथ अन्याय कर रही हैं और शिक्षा व्यवस्था को गलत दिशा में ले जा रही हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही इस मामले को लेकर जनहित याचिका दायर करेगी और छात्रों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.