नारनौल में युवा कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने दिया इस्तीफा

Summer express, नारनौल  |हरियाणा के नारनौल में युवा कांग्रेस को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। इस्तीफे के पीछे प्रदेश इकाई की कार्यशैली से नाराजगी को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

पुनीत बुलान ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक लाइन के तहत काम किया, लेकिन प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को उनका कार्य करने का तरीका पसंद नहीं आ रहा था। उनका आरोप है कि संगठन में पार्टी कार्यक्रमों और जमीनी गतिविधियों से ज्यादा व्यक्तिगत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही थी, जिससे वे खुद को असहज महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि काफी समय से संगठन के भीतर चल रही परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करना नहीं, बल्कि अपनी भावनाओं को संगठन के सामने रखना है।

अपने इस्तीफे के साथ पुनीत बुलान ने कांग्रेस नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, साथी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों और समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में मिला कार्यकाल उनके सार्वजनिक जीवन का एक अहम अध्याय रहा, जिसे वे हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद रखेंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीति में पद स्थायी नहीं होते, लेकिन लोगों का विश्वास और सहयोग सबसे बड़ी ताकत होती है। अपने कार्यकाल के दौरान जिले के हर वर्ग और क्षेत्र से उन्हें जो समर्थन और स्नेह मिला, वह उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

पुनीत बुलान के इस्तीफे के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर कांग्रेस संगठन की अगली रणनीति और नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर टिकी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.