Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बटाला में पुलिस-गैंगस्टर गुर्गे के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

summer express, बटाला | शहर में एक कपड़ा कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान पुलिस और गैंगस्टर से जुड़े एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ दिन पहले अज्ञात हमलावरों ने एक कपड़ा कारोबारी के घर को निशाना बनाकर गोलियां चलाई थीं। हालांकि फायरिंग के दौरान गोलियां कारोबारी के घर की बजाय पड़ोसी के मकान पर जा लगी थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया था।

जांच के दौरान पुलिस ने बलदेव सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी इस वारदात में भूमिका सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल उसने गांव उधनवाल के निकट नहर किनारे स्थित क्षेत्र में छिपा रखी है।

पुलिस टीम जब आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची, तो उसने अचानक पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी को तत्काल काबू कर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की मूल घटना और आरोपी के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एससी-एसटी विकास निधि के लिए स्पेशल एक्ट की मांग तेज, ऊना में धरना देकर सरकार को सौंपा ज्ञापन

Summer express/ऊना, राकेश-: एससी-एसटी विकास निधि के लिए हिमाचल प्रदेश में स्पेशल एक्ट बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय पर एससी-एसटी समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेट कोलैशन फॉर लेजिसलेशन ऑफ एससी-एसटी सब प्लान हिमाचल प्रदेश के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, कैलाश मंदिर में भक्तों ने चढ़ाया जल

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह के आखिरी सोमवार को लेकर अंबाला छावनी में शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही प्राचीन हाथी खाना कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की...

अंबाला में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत : सड़क किनारे मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express,अंबाला। अंबाला सिटी के जग्गी गार्डन निवासी 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।  देर रात उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जग्गी कॉलोनी की मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बलदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव...

नारनौल में सड़क हादसा: ब्रेजा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

Summer express, नारनौल। नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज रोड पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी सड़क पर पलट गई।...

सिरसा में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई: कई कर्मचारी हिरासत में, नगर परिषद गेट पर जड़ा ताला

Summer Express,सिरसा। शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा के बीच अभियान लगातार जारी है। सोमवार को सिरसा, रानियां और कालांवाली में सफाई अभियान के दौरान हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.