Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

657 करोड़ रुपये बैंक घोटाला: वरिष्ठ आईएएस प्रदीप कुमार की तलाश तेज, पंकज अग्रवाल निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 657 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप कुमार पिछले तीन दिनों से अपने सरकारी आवास पर भी मौजूद नहीं हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

प्रदीप कुमार इस वर्ष 8 अप्रैल तक हरियाणा परिवहन विभाग में निदेशक (राज्य परिवहन) एवं विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। बैंक घोटाले में कथित भूमिका सामने आने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि उनकी सेवानिवृत्ति में अब केवल चार दिन शेष हैं और उन्हें 30 जून को रिटायर होना है।

उधर, हरियाणा सरकार ने इसी मामले में गिरफ्तार वर्ष 2000 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को भी निलंबित कर दिया है। पंकज अग्रवाल वर्तमान में हरियाणा सरकार के आर्किटेक्चर विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें 22 जून की रात करीब 8:30 बजे हिरासत में लिया था।

सरकारी आदेश के अनुसार, 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहने के कारण अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत पंकज अग्रवाल को 22 जून 2026 से प्रभावी निलंबन के दायरे में माना गया है। इस बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच जारी है और मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

Summer express/शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन...

यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर हादसा: यमुना में बहे दोनों जवानों के शव बरामद

Summer express , यमुनानगर। हथिनीकुंड बैराज पर सैन्य अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में लापता हुए भारतीय सेना के दोनों जवानों के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद सेना, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियों की ओर से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी अभियान के दौरान एक...

नांगल चौधरी में जोहड़ में मिला पूर्व सरपंच का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Summer express , महेंद्रगढ़। नांगल चौधरी कस्बे के अकड़ बम जोहड़ में गुरुवार सुबह पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी मालाराम चौधरी का शव पानी में तैरता मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव...

दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान का पहला चरण 90% पूरा, 70 बड़े एनक्लोजर में दिखेंगे वन्यजीव

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांगड़ा जिले के बनखंडी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे नॉर्थ इंडिया के पहले दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। परियोजना के पहले चरण का करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को अगले एक से दो महीने...

बीमारी के बावजूद विधानसभा पहुंचे विधायक सुखराम चौधरी, बोले- पांवटा साहिब के साथ सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन भाजपा विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बीमारी के बावजूद सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। चौधरी ने कहा कि वह पिछले करीब चार महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, लेकिन विधानसभा का प्रत्येक सत्र जनता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.