Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

Summer express/शिमला, संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है और पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में करवाई जानी चाहिए।

शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, लेकिन कांग्रेस को इस जांच की निष्पक्षता पर संदेह है।उनका आरोप था कि इस तरह की जांच में तथ्यों को दबाने या जिम्मेदार लोगों को बचाने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मांग की कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

राठौर ने राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि ट्रस्ट को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दायरे से बाहर रखा गया है, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े होते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राम मंदिर के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाया और चुनावों से पहले जल्दबाजी में मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर सवाल सामने आए हैं, जिनकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी सवाल उठाया कि यदि मामला इतना गंभीर है तो केंद्रीय जांच एजेंसियां, जैसे ईडी और सीबीआई, अब तक इसकी जांच क्यों नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए जांच पूरी तरह स्वतंत्र और पारदर्शी होनी चाहिए।

पत्रकार वार्ता के दौरान राठौर ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण की नीति पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार को उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराने चाहिए और एक ही प्रकार का ईंधन सभी पर नहीं थोपना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई प्रतीत होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं आई, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

Summer express/शिमला, संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की...

ड्यूटी के दौरान एएसआई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

Summer express, बटाला। पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एएसआई को हार्ट अटैक आया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि...

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश...

मानसून में साच पास जाने वाले पर्यटक रहें सतर्क, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा सलाह

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए चुराह प्रशासन ने अहम एडवाइजरी जारी की है। मानसून की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे साच पास...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.