Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, रिकॉर्ड और दवाइयां जब्त

Summer express, हिसार। खेड़ी चोपटा के बरवाला रोड स्थित ‘श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल’ में  देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। अस्पताल पर कथित रूप से फर्जी जन्म रजिस्ट्रेशन और बिना वैध दस्तावेजों के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने के आरोप हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग ने अस्पताल का रिकॉर्ड और 31 प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां जब्त कर जांच के लिए सील कर दीं।

छापेमारी के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मचारी मौके से निकल गए, जबकि स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

जांच के दौरान अस्पताल में एक गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए भर्ती मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला की जांच की तो पता चला कि उसके शरीर में खून की गंभीर कमी थी और उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत उसे बेहतर उपचार के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की पूछताछ में अस्पताल में दो डॉक्टर मौजूद मिले, जिनकी पहचान डॉ. शिवानी और डॉ. आकिब के रूप में हुई। टीम ने जब उनसे मेडिकल प्रैक्टिस से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वे केवल उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज ही दिखा सके। हरियाणा में चिकित्सा अभ्यास के लिए आवश्यक वैध रजिस्ट्रेशन या अन्य कानूनी दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं मिले।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार अस्पताल के खिलाफ गुप्त शिकायत मिली थी कि यहां कथित तौर पर पैसे लेकर गलत तरीके से जन्म प्रमाण पत्र और जन्म रजिस्ट्रेशन तैयार किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की।

टीम इंचार्ज विक्रम गोरिया ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन मौके पर कोई वैध लाइसेंस या कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि जब्त दवाइयों को जांच के लिए लैब भेजा गया है और पूरे मामले में कानूनी राय ली जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी टीम में डॉ. अनु दलाल और ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार भी शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग अब अस्पताल को सील करने और संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में जुटा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टोल प्लाजा पर इंजीनियर से मारपीट और लूट मामले में तीन बाउंसर गिरफ्तार

Summer express,सुंदर कुंडू, पलवल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित किरंज टोल प्लाजा पर इंजीनियर के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के नगला...

अंबाला में पिकअप और निजी बस की टक्कर: बाइक सवार की मौत, 11 मजदूर घायल

Summer express, अंबाला। पंजाब सीमा से सटे सरसिनी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि निजी बस में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने निजी बस को टक्कर मार दी।...

करनाल में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 1000 लीटर लाहन बरामद

Summer express, करनाल। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करनाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। असंध क्षेत्र के गांव राहड़ा में पुलिस ने खेत में बने एक कोठे पर छापेमारी कर करीब 1000 लीटर लाहन बरामद किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके...

पंचकूला ठगी कांड: नीरज चोपड़ा संग तस्वीरें दिखाकर कारोबारी से साढ़े तीन करोड़ ठगे

Summer express, पंचकूला। खुद को सरकारी अधिकारी बताकर दिल्ली की एक नामी खेल सामग्री कंपनी के निदेशक से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पंचकूला अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता रोहित सैनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने भाई के...

रंजिश में कार को आग के हवाले करने का आरोप, CCTV में कैद वारदात

Summer express, करनाल। शहर के सीएचडी सिटी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी वारदात आसपास लगे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.