Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मानसून सक्रिय, अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, हिसार। हरियाणा में मानसून की सक्रिय एंट्री के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के 18 जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई है। प्रदेश में सबसे अधिक 56.2 मिलीमीटर बारिश हिसार में रिकॉर्ड की गई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने नए लो प्रेशर एरिया के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवाओं और पछुआ हवाओं के मिलन से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं। कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जबकि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से सटे पश्चिमी इलाकों के कुछ हिस्सों को छोड़कर 2 जुलाई तक अधिकांश हरियाणा में मानसून पहुंच चुका है। अगले एक-दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। हिसार, अंबाला, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, महेंद्रगढ़, पलवल और सोनीपत सहित कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। लगातार बारिश के चलते आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.