Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बीडीसी के साथ-साथ नगर पंचायत और नगर परिषद में भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर हुए चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को बहुमत मिला है, वहां कांग्रेस अपने प्रतिनिधियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी दे रही है, जबकि जिन क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं, वहां भाजपा अपने पदाधिकारी चुन रही है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप तथ्यों से परे हैं।भाजपा की आंतरिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी कई गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के भीतर अलग-अलग नेतृत्व समूह सक्रिय हैं, जिसके कारण संगठनात्मक एकजुटता कमजोर हुई है। उनके अनुसार, यही कारण है कि विपक्ष चुनावी परिणामों को स्वीकार करने के बजाय निराधार आरोप लगाने में जुटा हुआ है।इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा गबन के मुद्दे पर भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति की, आज उन्हीं पर राम मंदिर से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि करोड़ों रुपये के चंदे में गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं तो इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना बेहद आवश्यक है।

लोक निर्माण मंत्री ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच किसी राज्य स्तरीय एसआईटी, सीबीआई या अन्य एजेंसी के बजाय सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जस्टिस की निगरानी में कराई जाए, ताकि जांच पर किसी तरह का राजनीतिक प्रभाव न पड़े और सच्चाई देश के सामने आ सके।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और वे स्वयं भी इसी आस्था के कारण राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े किसी भी वित्तीय विवाद की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है ताकि लोगों का विश्वास बना रहे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, इसलिए इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच ही सबसे विश्वसनीय विकल्प होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.