Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास पर खाई में गिरी कार, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -:चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास मार्ग पर मंगलवार रात श्रद्धालुओं से भरी एक कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया। हादसा उस समय हुआ जब वाहन चालक एक तीखे मोड़ पर संतुलन खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी। सौभाग्य से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में चालक सहित दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। सभी श्रद्धालु अमृतसर से मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के बाद वे तलवाड़ा बाईपास मार्ग से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे एक मोड़ पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे कार सड़क से फिसलकर खाई में जा पहुंची।हादसे को देखकर वहां से गुजर रहे स्थानीय युवक परमजीत ने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी रोकी और तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी मदद के लिए आसपास के गांवों के कई युवक भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया।इसी दौरान वहां से गुजर रही एक क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों की तत्परता, साहस और आपसी सहयोग के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। हालांकि दुर्घटना में कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी यात्रियों का सकुशल बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानवता और त्वरित सहायता की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.