Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बीएससी पास फाइनेंसर निकला सीरियल बाइक चोर

अंबाला , अंकुर कपूर | अंबाला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) सेल ने लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी बीएससी पास है और पहले फाइनेंस का कारोबार करता था। पुलिस पूछताछ में उसने करीब तीन दर्जन मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब तक उसके कब्जे से 20 चोरी की बाइक बरामद कर चुकी है, जबकि अन्य वाहनों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार पिछले काफी समय से अंबाला शहर, महेशनगर और अंबाला छावनी सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। बढ़ती वारदातों को देखते हुए एवीटी सेल को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बिलासपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल महेशनगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में पहले से मामला दर्ज था।

आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह अंबाला के अलावा कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, मुलाना, बराड़ा और साहा समेत कई इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी कर चुका है। पुलिस अब तक 20 चोरी की बाइक बरामद कर चुकी है और बाकी वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी की गई मोटरसाइकिलों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेच देता था। पुलिस के मुताबिक वह पहले भी इसी तरह के मामले में सहारनपुर जेल में करीब 18 महीने की सजा काट चुका है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उसका फाइनेंस का कारोबार पूरी तरह बंद हो गया था। कारोबार ठप होने से उस पर कर्ज बढ़ता गया और आर्थिक संकट के चलते उसने चोरी का रास्ता अपना लिया। पुलिस के अनुसार कर्ज के कारण उसने अपना घर भी छोड़ दिया था और मंदिरों व गुरुद्वारों में रहकर वारदातों को अंजाम देता था।

डीएसपी जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें कहां बेची गईं और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सस्ते ड्रोन बने अपराधियों व आतंकियों का नया हथियार

एजेंसी | नई दिल्लीकम कीमत और आसानी से उपलब्ध होने वाले ड्रोन अब अपराधियों, तस्करों और सशस्त्र संगठनों के लिए नया साधन बनते जा रहे हैं।दक्षिण-पूर्व एशिया के सात देशों में दर्ज अवैध गतिविधियों के अध्ययन में सामने आया है कि ड्रोन का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी, जेलों में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने, सुरक्षा बलों...

अब वरिष्ठ पुलिस अफसरों को नशा तस्करों को हिरासत में लेने की पावर

एजेंसी | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निवारक हिरासत से जुड़े अधिकार सौंपे हैं। गृह विभाग की ओर से 21 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के तहत पुलिस आयुक्तों, पुलिस रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक व उससे ऊपर के अधिकारियों को पीआईटी-एनडीपीएस...

मोहाली में पुराने रेट पर प्लॉट आवंटन से400 करोड़ रु. के नुकसान का अनुमान

समर न्यूज | मोहाली पंजाब में सरकारी जमीन के आवंटन को लेकर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के अनुसार, मोहाली की आईटी सिटी में जमीन अधिग्रहण से प्रभावित लोगों को विस्थापित नीति के तहत आवासीय प्लॉट देने में कई वर्षों तक पुरानी...

81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर धर्मशाला में कैंडल मार्च

Summer express/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियमित भर्ती और लंबित नियुक्तियों में तेजी लाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। शनिवार को टीचर बैचवाइज कमीशन यूनियन की ओर से धर्मशाला में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान संगठन ने प्रदेश के करीब 81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों के...

कोलडैम में शुरू हुई वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, ऐहन से ततापानी पहुंचेंगे अब 45 मिनट में

Summer express/मंडी /धर्मवीर- :मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले ऐहन गांव में कोल डैम जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरूआत हो गई है। आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से इसका विधिवत शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में इन गतिविधियों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.