Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:  मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित की जाएंगी, जहां ट्रैकर्स का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा और मौसम की स्थिति के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि इन चेक पोस्टों पर आपदा प्रबंधन टीम, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्थानीय प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे। प्रत्येक ट्रैकर का पंजीकरण अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति, खराब मौसम या रास्ता भटकने की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष शुरू की गई इस व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम सामने आए थे और रेस्क्यू कॉल की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई थी।उन्होंने कहा कि यदि मौसम विभाग की चेतावनी या स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर किसी ट्रैकिंग रूट पर खतरे की आशंका होगी तो ट्रैकर्स को आगे जाने से रोक दिया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगाना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना है।

उपायुक्त ने बताया कि सभी चेक पोस्ट प्रतिदिन सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक संचालित रहेंगी।फिलहाल यह व्यवस्था सितंबर माह तक प्रभावी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान ट्रैकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध संभव नहीं है, क्योंकि जिले के कई धार्मिक स्थल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए ट्रैकिंग और धार्मिक यात्राओं को नियंत्रित एवं सुरक्षित तरीके से संचालित करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.