Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से हरित हिमाचल को मिल रही नई दिशा, ग्रामीणों को घर-द्वार पर रोजगार

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -:राजीव गांधी वन संवर्धन योजना हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को एक साथ मजबूत करने वाली प्रभावी पहल के रूप में सामने आ रही है। जनभागीदारी आधारित इस योजना के तहत महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इससे एक ओर प्रदेश के वन क्षेत्र का विस्तार और संरक्षण सुनिश्चित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं।

प्रदेश सरकार की इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी नियमित निगरानी और संरक्षण के माध्यम से पौधों के जीवित रहने की दर को बढ़ाना भी है। वन विभाग का मानना है कि जब स्थानीय समुदाय स्वयं इस अभियान से जुड़ता है, तो पौधों की देखभाल अधिक जिम्मेदारी के साथ होती है और पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य अधिक प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है। यही कारण है कि योजना को हरित विकास के एक सफल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।योजना से जुड़ी महिला मंडलों और युवक मंडलों ने भी इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी बताया है। महिला मंडल बैला की प्रधान कमलेश, बघेला महिला मंडल की सदस्य सुरेंद्रा, एकता युवा मंडल के प्रधान भूपेंद्र कुमार, सिद्धि विनायक महिला मंडल की प्रधान गरीमा तथा वंदना महिला मंडल सेरला खाबू की महिलाओं ने कहा कि इस योजना ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भी कार्य किया है। उनका कहना है कि सामुदायिक भागीदारी से वनों के संरक्षण का अभियान और अधिक प्रभावी बन रहा है।

मंडी वन वृत्त में भी इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 121.5 हेक्टेयर क्षेत्र में वन संवर्धन कार्यों को स्वीकृति दी गई, जिसके लिए लगभग 1 करोड़ 24 लाख 20 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई। अब तक 102.5 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है और इस पर एक करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय उपलब्धि दर्ज की गई है।योजना के अंतर्गत मंडी वन वृत्त में 74 महिला एवं युवक मंडलों को जोड़ा गया है। इन समूहों को कुल 1 लाख 22 हजार 857 पौधे एवं पॉलियां उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि व्यापक स्तर पर पौधरोपण और उनके संरक्षण का कार्य किया जा सके। वन विभाग का कहना है कि स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण रोजगार के लक्ष्यों को भी मजबूती मिल रही है। राजीव गांधी वन संवर्धन योजना अब प्रदेश में हरित विकास और जनसहभागिता का एक सफल उदाहरण बनकर उभर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.