Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, चालक पर केस दर्ज

Summer express, फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में धांगड़ गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में सदर थाना पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मृतका के पति बलवान सिंह की शिकायत के आधार पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, भोडियाखेड़ा गांव निवासी एक परिवार किरमारा धाम में दर्शन कर बाइक से वापस लौट रहा था। बाइक पर दलीप सिंह, उनकी पत्नी कमला और बहू कविता सवार थे। धांगड़ पुल के समीप पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की एक बस ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। शिकायत के मुताबिक, बहू कविता सड़क के दूसरी ओर जा गिरी, लेकिन बस चालक समय रहते वाहन नहीं रोक सका और बस उसके ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में कविता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दलीप सिंह और कमला गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दलीप सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि अन्य घायल का भी उपचार जारी है।

हादसे के बाद लोगों ने बस का नंबर नोट कर लिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान की। जांच में सामने आया कि संबंधित बस फतेहाबाद डिपो की थी। सदर थाना पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.