Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विकसित भारत के लिए पंजाब और हरियाणा का विकास जरूरी : मोदी

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे व सुशासन को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का तेज़ी से विकास होगा।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं और ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश हुआ है, जिसका लाभ अब आम लोगों तक पहुंच रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन करते हुए की।
उन्होंने कहा कि यह धरती गुरुओं, वीरों, किसानों और सैनिकों की है, जिसने देश को हमेशा नई दिशा दी है। उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मुलाकात का भी उल्लेख किया और सामाजिक समरसता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया।
मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे तेजी से आधुनिक हो रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना, वंदे भारत ट्रेनों, समर्पित माल गलियारों और हरित ऊर्जा आधारित रेल परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन भविष्य के भारत की झलक है।
चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में कहा कि पहले मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें कम होने के कारण युवाओं को डॉक्टर बनने का पर्याप्त मौका नहीं मिलता था, लेकिन अब सरकार ने मेडिकल शिक्षा का तेजी से विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहां पढ़ाई शुरू होगी।
भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण पर हमला: अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश अब पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेह शासन की ओर बढ़ चुका है। केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला और युवा को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं चला रही है।
सरदार तेजा सिंह समुंदरी को दी श्रद्धांजलि: पीएम ने कहा- मैं पंजाब के वीर सपूत सरदार तेजा सिंह समुंदरी को भी श्रद्धांजलि देता हूं। आज उनका 100वां शहादत दिवस है। उन्होंने अंग्रेजों से देश को बचाने के लिए अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया है।
हरी पगड़ी पहनकर किसानों को दिया संदेश, बिट्टू बोले- पंजाब में भी बने डबल इंजन सरकार
जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की पहचान मानी जाने वाली हरे रंग की पगड़ी पहनकर लोगों का अभिवादन किया। वहीं, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंच से कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार देशभर में विकास कार्यों को गति दे रही है, उसी तरह पंजाब में भी ‘डबल इंजन सरकार’ बनने पर विकास की रफ्तार और तेज होगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.