Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में डॉग लवर वंशिका लंबा पर एक और FIR, इन्फ्लुएंसर से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

Summer express/अम्बाला -:अंबाला कैंट के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार नया मोड़ लेता जा रहा है। इस प्रकरण में अब एक स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कथित मारपीट, तोड़फोड़ और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉग लवर वंशिका लंबा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय इन्फ्लुएंसर ने बुजुर्ग के समर्थन में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया था। आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और उससे कहासुनी के बाद मारपीट की। शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपियों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया गया और उसकी पगड़ी भी उतार दी गई, जिसे उसने अपनी धार्मिक भावनाओं और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।घटना के बाद पीड़ित सीधे पुलिस थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वंशिका लंबा सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम पर अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मारपीट, धमकी या किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.