Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नमो ड्रोन दीदी योजना से पलवल की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, खेती में ड्रोन तकनीक से बढ़ेगी आय

Summer express, सुंदर कुंडू ,पलवल। केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम पहल साबित हो रही है। योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को सब्सिडी पर कृषि ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें ड्रोन संचालन का निःशुल्क प्रशिक्षण देकर खेती में नई तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पलवल जिले के गांव बड़ौली निवासी शालू ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क दिया जाता है और ड्रोन खरीदने पर सरकार कुल लागत का 80 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान करती है।

उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाता है। इसके बाद प्रशिक्षित महिलाएं किसानों को किराये पर ड्रोन सेवाएं देकर हर वर्ष करीब एक लाख रुपये तक की अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं।

श्रीमती शालू के अनुसार, ड्रोन तकनीक से खेतों में कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव कम समय में और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। इससे किसानों की लागत घटती है, कीटनाशकों की बचत होती है और खेती अधिक आधुनिक व सुविधाजनक बनती है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से इस योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने की अपील भी की।

उन्होंने बताया कि पलवल जिले में अब तक पांच महिलाएं नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़ चुकी हैं। इनमें प्रियंका (बड़ौली, हसनपुर), बबीता (रिंडका, हथीन), रेखा देवी (भिडूकी, होडल), मीरा (घरौट, हथीन) और शालू (बड़ौली, पलवल) शामिल हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, खरीफ सीजन में ड्रोन के माध्यम से 5 हजार एकड़ क्षेत्र में कीटनाशकों के छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत प्रशिक्षित महिला ड्रोन पायलटों की मदद से पूरा किया जाएगा। इससे न केवल आधुनिक कृषि को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आय और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.