Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेलंगाना में ACB की बड़ी कार्रवाई, सरकारी इंजीनियर के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express, हैदराबाद | तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (REDCO) के डिविजनल इंजीनियर मुत्यम वेंकट रमना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने बुधवार को इंजीनियर के घर, कार्यालय और उनके रिश्तेदारों, सहयोगियों तथा कथित बेनामीदारों से जुड़े आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति और भारी निवेश का खुलासा हुआ है।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान अधिकारी के पास उसकी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में सेरिलिंगमपल्ली और कुकटपल्ली क्षेत्र में चार आवासीय फ्लैट मिले हैं, जिनकी पंजीकृत कीमत करीब 1.23 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा कुकटपल्ली के अंजनेया नगर में 160 वर्ग गज में बनी जी+3 व्यावसायिक इमारत, जिसकी कीमत लगभग 1.82 करोड़ रुपये है, तथा गुट्टाला बेगमपेट में 250 वर्ग गज में निर्मित जी+5 कमर्शियल बिल्डिंग, जिसकी पंजीकृत कीमत करीब 2.90 करोड़ रुपये है, भी जांच में सामने आई है।

एसीबी की जांच में यह भी पता चला कि अधिकारी ने कथित रूप से अपनी पत्नी के नाम पर पंजीकृत चार निर्माण कंपनियों के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया था। अंजनेया नगर और मूसापेट में करीब 10 आवासीय अपार्टमेंट परियोजनाओं का निर्माण चल रहा है, जिनमें लगभग 20 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 52.02 लाख रुपये की बैंक जमा राशि, लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य के 2.09 किलोग्राम सोने के आभूषण, करीब 45 लाख रुपये कीमत के तीन वाहन, लगभग 30 लाख रुपये के घरेलू सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य की 20 शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।

एसीबी ने अब तक बरामद संपत्तियों की आधिकारिक कीमत करीब 27.65 करोड़ रुपये आंकी है। हालांकि रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा बाजार मूल्य के आधार पर इन संपत्तियों की कुल कीमत 100 से 150 करोड़ रुपये तक हो सकती है। एजेंसी सभी निवेश, संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन का सत्यापन कर रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मुत्यम वेंकट रमना वर्ष 2019 में भी रिश्वतखोरी के एक मामले में एसीबी के हत्थे चढ़ चुका है। उस समय वह हैदराबाद के साइबर सिटी सर्कल में डिविजनल इंजीनियर (टेक्निकल) के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि अंतिम अनुमान (फाइनल एस्टीमेट) को मंजूरी देने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। उस कार्रवाई में भी उसके पास से 26.52 लाख रुपये नकद और 22.60 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद हुए थे, जिसके बाद उसके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया गया था।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की जाएगी। साथ ही उसकी बेनामी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित निवेशों की जांच भी जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.