Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मरीज बनकर आए छह बदमाश, आयुर्वेदिक सेंटर में पिस्तौल के बल पर लूट

Summer express, जगराओं (लुधियाना) | पंजाब के जगराओं में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक आयुर्वेदिक सेंटर को ही अपना निशाना बना लिया। मरीज बनकर क्लिनिक में दाखिल हुए छह बदमाशों ने डॉक्टर को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया और डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी, वॉलेट तथा सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना हीरा सिंह रोड स्थित अड्डा रायकोट के पास बने डॉ. विजय कुमार चोपड़ा के आयुर्वेदिक सेंटर की है। डॉ. चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति लिवर की बीमारी की दवा के संबंध में उनके क्लिनिक आया था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वही व्यक्ति दोबारा पहुंचा और खुद को मरीज बताते हुए ग्लूकोज चढ़ाने की बात कही।

डॉक्टर ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया। इसी दौरान उसके पांच अन्य साथी भी क्लिनिक में दाखिल हो गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर डॉक्टर को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर धक्का-मुक्की की और उनके मुंह पर टेप लगाने का प्रयास किया। इस दौरान एक बदमाश ने पिस्तौल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी और नकदी की मांग की।

डॉ. चोपड़ा के अनुसार, उन्होंने बदमाशों को बताया कि दराज में नकदी रखी हुई है। इसके बाद आरोपी दराज से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल ले गए। साथ ही उनकी जेब से वॉलेट भी छीन लिया, जिसमें 25 से 30 हजार रुपये रखे थे। बदमाशों ने उनकी उंगली से सोने की अंगूठी भी उतरवा ली।

वारदात के दौरान दो आरोपी डॉक्टर के घर के हिस्से में भी पहुंच गए, जहां उनकी पत्नी मौजूद थीं। आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। इसी बीच डॉक्टर के बेटे ने विरोध किया तो सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी अड्डा रायकोट की ओर भागे और जल्दबाजी में अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने डॉक्टर और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्लिनिक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि वारदात में शामिल सभी बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.