समर न्यूज | चंडीगढ़
चंडीगढ़ ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। शहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 625 प्रतिशत और घरेलू पर्यटकों की संख्या में करीब 417 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में चंडीगढ़ आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 5,451 थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 39,502 हो गई। इसी अवधि में घरेलू पर्यटकों की संख्या 2,28,809 से बढ़कर 11,83,503 पहुंच गई। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2021 में चंडीगढ़ का पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित रहा था। उस वर्ष केवल 2,28,809 घरेलू और 5,451 विदेशी पर्यटक शहर पहुंचे। इसके बाद कोविड प्रतिबंधों में ढील और पर्यटन गतिविधियां सामान्य होने के साथ पर्यटकों की संख्या में तेजी से सुधार देखने को मिला।
वर्ष 2022 में घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़कर 30,27,165 हो गई, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 28,439 दर्ज की गई। हालांकि, वर्ष 2023 में घरेलू पर्यटकों के आंकड़े में अचानक गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2025 में घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़कर 11,83,503 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 39,502 हो गई।