Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देवभूमि वाले नहीं करते अभद्र भाषा का इस्तेमाल, दिल्ली-मुंबई में रहकर कंगना का बिगड़ चुका है मानसिक संतुलन

Summer express/मंडी/धर्मवीर- मंडी लोकसभा से सांसद व एक्ट्रेस कंगना रनौत के द्वारा जेन-जी महिलाओं के ऊपर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस जिला अध्यक्षा चंपा ठाकुर ने सांसद कंगना का घेराव किया है। चंपा ठाकुर का कहना है कि जिस अभद्र भाषा का इस्तेमाल स्वयं कंगना करती है, वह भाषा शैली देवभूमि हिमाचल की नहीं है। दिल्ली व मुंबई में रहकर कंगना रनौत का मानसिक संतुलन हिल गया है, तभी वह इस तरह की अनाप शनाप बयानबाजी करने में आगे रहती हैं। चंपा ने कहा कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर देवभूमि को शर्मासार करने वाली सांसद कंगना को वे हिमाचल की बेटी भी बोलना पसंद नहीं करती है। उन्होंने इस मौके पर कंगना को अभद्र भाषा छोड़ने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पहले भी अभद्र टिप्पणियों के लिए भुगतान करना पड़ा है। 

मंडी में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे नए पदाधिकारी, 150 को दी गई जिम्मेदारियां:

वहीं जिला अध्यक्षा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर भी अपनी कार्यकारिणियों का गठन कर दिया है। मंडी जिला में 150 के करीब पदाधिकारियों को कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर तीन माह बाद इनकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। परफॉर्मेंस रिपोर्ट सही न होने पर पदाधिकारी को हटाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। चंपा ने कहा कहा कि कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों से जहां संगठन को मजबूती मिलेगी, वहीं प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर द्वार पर भी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आसानी से पहुंचाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के लिए मांगी 10 हजार रिश्वत, ACB ने दो पुलिसकर्मियों को दबोचा

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। हरियाणा के पलवल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डायल-112 की गाड़ी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता की स्कूटी छोड़ने के बदले उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा...

गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाने पहुंची HSVP टीम का विरोध, बुलडोजर के आगे खड़ी हुईं महिलाएं

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित क्रोना ऑप्टस सोसायटी में राजस्व रास्ते की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने पहुंची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध के चलते कार्रवाई बीच में रोककर लौटना पड़ा। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक महिलाएं बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं। देखते ही देखते करीब...

अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी रोहित उर्फ लाडला गिरफ्तार, बाइक से भागते समय पुलिस ने दबोचा

summer express , सोनीपत। शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनीपत से आरोपी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम जब गांव ठरू-उल्देपुर में उसे पकड़ने पहुंची तो आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस...

हरियाणा के तीन प्रमुख तीर्थ स्थलों पर लागू होगी विशेष कचरा प्रबंधन व्यवस्था

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर अब कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने सालभर चलने वाली सफाई व्यवस्था तैयार की है। इसके पहले चरण में पंचकूला के मनसा देवी मंदिर, गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर और कुरुक्षेत्र...

1509 धान ने तोड़े भाव के रिकॉर्ड, किसानों को मिल रहा 3800 से 4460 रुपये क्विंटल तक दाम

summer express ,कैथल। अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है और इस सीजन में बासमती की 1509 किस्म किसानों के लिए बेहतर दाम लेकर आई है। कैथल समेत प्रदेश की कई मंडियों में 1509 धान 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। किसानों के मुताबिक इस किस्म में प्रति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.