Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार जीवन हत्याकांड: मुख्य आरोपी रमेश पर 50 हजार का इनाम

Summer express, हिसार। डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रमेश पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से नाराज परिजनों और खाप पंचायतों ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर चल रहे धरना स्थल पर महापंचायत बुलाई है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी आंदोलन को समर्थन देने के लिए लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। उन्होंने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा सरकार को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से सीख लेने की बात कही और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग का समर्थन किया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी वांछित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि वे देश से बाहर जाकर कानूनी कार्रवाई से बच न सकें।

एसपी के अनुसार, सूर्य नगर की गली नंबर छह निवासी मुख्य आरोपी रमेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस को उसके उत्तर प्रदेश में होने के कुछ इनपुट मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह लगातार स्थान बदल रहा है और ज्यादातर ट्रेन से यात्रा कर रहा है। पुलिस ने आम लोगों से रमेश के संबंध में किसी भी तरह की विश्वसनीय जानकारी मिलने पर 88140-11309 और 88140-57100 नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्याकांड के पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। परिवार के घर पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा परिवार की सहायता और पुनर्वास के लिए नौकरी उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन प्रक्रिया भी जारी है।

इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खाप पंचायतों ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। बुधवार को होने वाली महापंचायत में रोघी और आठगामा समेत कई खापों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। मंगलवार को गांव चानौत में खाप प्रतिनिधियों ने बैठक कर हत्याकांड पर रोष जताया और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का निर्णय लिया।

खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...

करनाल में सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर खेत में पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, करनाल। काछवा से बहलोलपुर की ओर तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, ट्रॉले की टक्कर से सात श्रमिक घायल  

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.