Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से दी गई शिकायत के बावजूद 48 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू, प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

राणा ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की तो भाजपा कार्यकर्ता पहले एसपी हमीरपुर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पुलिस महानिदेशक के समक्ष मामला उठाया जाएगा। वहां भी कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर राणा ने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहती है तो वह पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगे और कोर्ट से जमानत भी नहीं लेंगे। पुलिस उन्हें जितने समय तक जेल में रखना चाहे, रख सकती है। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता के हित में उनका संघर्ष बताया।राणा ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ महज 12 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर दी गई, जबकि जनता से जुड़े सवाल उठाने पर उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश में दोहरे मापदंड और दो संविधान स्वीकार नहीं किए जा सकते।उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है, लेकिन इस अधिकार का इस्तेमाल किसी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के लिए नहीं होना चाहिए। राणा ने कहा कि उनकी किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है और वह जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर...

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...

करनाल में सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर खेत में पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, करनाल। काछवा से बहलोलपुर की ओर तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.