Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वंदे मातरम का अपमान करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाने का कानून होना भी देश मे जरूरी- जयराम ठाकुर 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कथित तौर पर किए गए वंदे मातरम के अपमान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से वंदे मातरम के अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम देश की आन-बान और शान से जुड़ा है और इसका अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मुद्दे को लेकर जिला मुख्यालय मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय से चौहट्टा बाजार तक कैंडल मार्च निकाल कर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के सामने सम्पूर्ण वंदे मातरम का गायन भी किया। इस उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में वंदे मातरम का अपमान करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए कानून बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की। इससे पूर्व प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “भारत में यदि रहना होगा, वंदे मातरम गाना होगा” के जोरदार नारे लगाते हुए अपना विरोध भी दर्ज करवाया।इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर, विनोद कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैघ, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ओडिशा में बारिश का कहर, नेशनल हाईवे का 100 मीटर हिस्सा धंसा

Summer express, केंद्रपाड़ा। ओडिशा में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा टल गया। केंद्रपाड़ा जिले के मार्शाघाई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के निर्माणाधीन हिस्से का करीब 100 मीटर भाग अचानक धंस गया। सड़क का हिस्सा धंसने से वहां खड़े तीन ट्रक गहरे गड्ढे में जा गिरे। राहत की बात यह रही...

अबोहर में नशे का कहर, दो बच्चों के पिता की मौत से ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

Summer express, अबोहर। पंजाब के अबोहर के गांव पंजावा में नशे की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गांव में दो बच्चों के पिता सुखजिंदर सिंह की मौत के बाद नशे के खिलाफ लोगों में आक्रोश और तेज हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक...

झंड’ शब्द असंवैधानिक नहीं, कांग्रेस ने बेवजह दिया तूल: सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। अपने बयान में ‘झंड’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आए धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने अब पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘झंड’ न तो कोई गाली है और न ही असंवैधानिक...

वंदे मातरम का अपमान करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाने का कानून होना भी देश मे जरूरी- जयराम ठाकुर 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कथित तौर पर किए गए वंदे मातरम के अपमान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से वंदे मातरम के अपमान करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा...

फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, दोनों चालक घायल

Summer express, फरीदाबाद। बड़खल फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह दो ट्रकों की जोरदार टक्कर से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद दोनों ट्रक स्ट्रीट लाइट और सिग्नल के खंभे से जा टकराए, जिससे बिजली का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.