summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह से छाए बादलों के बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिली। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। कुछ देर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते शहर के साथ जिले के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी जमा होता नजर आया, वहीं गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।
पिछले काफी समय से बारिश की कमी का सामना कर रहे जिले में इस बारिश से आम लोगों के साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खेती के लिए बारिश को अहम माना जा रहा है और किसानों को उम्मीद है कि इससे फसलों को फायदा मिलेगा।
बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश ने जिले के वातावरण को भी खुशनुमा बना दिया।