Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चीका में 300 ग्राम चिट्टे के साथ कथित नशा तस्कर गिरफ्तार, एसएनबी ने की कार्रवाई

Summer express , गुहला। चीका थाना क्षेत्र के गांव कल्लर माजरा में स्टेट नार्कोटिक ब्यूरो (एसएनबी) की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 300 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कल्लर माजरा निवासी भगवान दास के रूप में हुई है। यह कार्रवाई यमुनानगर से पहुंची एसएनबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

एसएनबी के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महरूफ अली ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि चीका क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति नशीले पदार्थ की खेप लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान भगवान दास के कब्जे से 300 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशा तस्करी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

इंस्पेक्टर महरूफ अली ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नशे की सप्लाई रोकने के लिए सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान एसएनबी टीम में इंस्पेक्टर महरूफ अली के अलावा एसआई संदीप शर्मा, एसआई मतलब हुसैन, एसआई रेशम, एएसआई गुरमेल सिंह, एएसआई फूल सिंह, ईएचसी सी-1 अशोक कुमार, ईएचसी सुमित और ईएचसी कुलदीप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीका में 300 ग्राम चिट्टे के साथ कथित नशा तस्कर गिरफ्तार, एसएनबी ने की कार्रवाई

Summer express , गुहला। चीका थाना क्षेत्र के गांव कल्लर माजरा में स्टेट नार्कोटिक ब्यूरो (एसएनबी) की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 300 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कल्लर माजरा निवासी भगवान दास के रूप में हुई है। यह कार्रवाई यमुनानगर से पहुंची...

पलवल में 1.90 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, सड़क-नाली निर्माण से मिलेगी राहत

Summer express,पलवल (सुंदर कुंडू)। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल शहर के प्रकाश विहार क्षेत्र में वार्ड नंबर 22 और वार्ड नंबर 18 में करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने खेल राज्य मंत्री का फूल-मालाओं और पगड़ी...

सरवीन चौधरी का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोलीं- झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई सरकार

Summer express/राहुल चावला, शाहपुर-: पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया। सरवीन चौधरी ने कहा कि महिलाओं को 1500...

अमेरिका के रेनो में भीषण जंगल की आग, 90 हजार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

Summer express , नई दिल्ली। अमेरिका के नेवादा राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित रेनो शहर के पास भीषण जंगल की आग ने रविवार को तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों ने कई रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं और लगातार बदलती हवा की दिशा के कारण आग...

उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ का खतरा

Summer express, नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहने के कारण कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जलभराव और तेज बारिश के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.