Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई, लेकिन यह सामान्य से करीब 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। दिन के समय तेज गर्मी के साथ उमस ने लोगों को काफी परेशान किया।

पटियाला में 35.8, अमृतसर में 35.6, लुधियाना में 35.4, फरीदकोट में 37, फिरोजपुर में 36.1 और बठिंडा में 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब में 34.7, जालंधर में 34.5, मोहाली में 34.4 और पठानकोट में 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश हो सकती है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में स्थानीय स्तर पर बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, बरनाला और संगरूर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

फिलहाल कोई मौसम अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पंजाब में भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने के कारण अगले कुछ दिनों में भी गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है। लोगों को फिलहाल राहत के लिए स्थानीय स्तर पर होने वाली हल्की बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.