Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहारा बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सरकार दे रही 51 हजार रुपये की सहायता

Summer express/हमीरपुर/अरविंद -:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सरकार की ओर से 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह के समय आर्थिक संबल प्रदान करना है।इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिल सकता है, जहां बेटी के पिता की मृत्यु हो चुकी हो अथवा पिता 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता से प्रभावित हों और बेटी के विवाह की जिम्मेदारी मां उठा रही हो। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विभाग ने पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाने के लिए समय पर आवेदन करने का आह्वान किया है। खास बात यह है कि विवाह के छह माह के भीतर आवेदन करने पर ही योजना का लाभ मिल सकेगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तीसा की पर्यवेक्षक धनी देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद उपयोगी योजना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र परिवार की बेटी के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की सहायता राशि सरकार की ओर से दी जाती है।उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हो चुकी है या जिनके पति 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग हैं, वे निर्धारित पात्रता पूरी करने पर इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।धनी देवी ने लोगों से अपील की कि पात्र परिवार योजना के लिए समय रहते आवेदन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाह की तारीख से छह महीने तक ही योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में पात्र परिवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन कर सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहारा बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सरकार दे रही 51 हजार रुपये की सहायता

Summer express/हमीरपुर/अरविंद -:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना भी ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सरकार की...
Summer Express - मनरेगा आंदोलन पर CM सैनी का तीखा वार, कांग्रेस-AAP पर आरोप

हरियाणा में फिल्म शूटिंग को सीएम का न्योता, बोले- लोकेशन के साथ मिलेगा पूरा सहयोग

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा अब फिल्म निर्माताओं के लिए सिर्फ शूटिंग की खूबसूरत लोकेशन ही नहीं, बल्कि सहयोग और सुविधाओं का भी केंद्र बनने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को हरियाणा में फिल्मों की शूटिंग करने का न्योता दिया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिल्म...

धर्मशाला में साइकिलों के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में धर्मशाला में युवाओं को खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन शहर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक युवाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स और पुलिस...

करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; विधानसभा हंगामे से लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तक बोले

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और हॉकी मैच का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यपाल की पहल, वेटरन खिलाड़ियों से किया संवाद

Summer express/शिमला -:राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिमला स्थित लोकभवन में पहली बार हिमाचल प्रदेश के वेटरन खिलाड़ियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले अनुभवी खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेलों को बढ़ावा देने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.