Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंकित बालियान हत्याकांड: करनाल के दो संदिग्ध शूटरों की तलाश तेज, घरों पर ताले

summer express, करनाल। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में करनाल के दो युवकों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस और करनाल एसटीएफ की टीमें अंसल सिटी निवासी सत्यम कादियान और कलंदरी गेट निवासी आर्यन संधू की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों की उम्र 20 वर्ष से कम बताई जा रही है। नाम सामने आने के बाद दोनों युवक अपने-अपने परिवारों के साथ घर से चले गए हैं, जबकि उनके मकानों पर ताले लगे हुए हैं।

एसटीएफ प्रभारी दीपेंद्र राणा के मुताबिक, सत्यम और आर्यन के खिलाफ पहले से एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों सोनीपत में शराब के ठेके पर फायरिंग से जुड़े मामले में आरोपी रहे हैं। अंकित बालियान हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी जुटा रही हैं।

सत्यम कादियान अंसल सिटी के आनंद टाउन में रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखता है। परिवार के पास 150 एकड़ से अधिक कृषि भूमि होने की बात सामने आई है। सत्यम परिवार का इकलौता बेटा है, जबकि उसकी तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। बताया जाता है कि परिवार पहले जाटों गेट इलाके में रहता था, बाद में अंसल सिटी के आनंद टाउन में रहने लगा। पुराने मकान पर भी परिवार का आना-जाना था और कभी-कभी वहां रात में रुकने की बात सामने आई है। हालांकि, हत्याकांड में सत्यम का नाम आने के बाद से परिवार पुराने मकान पर भी नहीं पहुंचा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सत्यम को महंगी और मॉडिफाइड कारों का शौक था। वह अक्सर वाहन बदलता रहता था और सोशल मीडिया पर मॉडिफाइड कारों से जुड़ी रील्स भी डालता था। पुलिस को उसके कुछ वीडियो के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनमें कथित तौर पर उसके हाथ में हथियार दिखाई देते हैं। पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट, संपर्क में रहने वाले युवकों और उनकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि सत्यम और आर्यन अक्सर एक-दूसरे के साथ रहते और घूमते थे। इसी कारण पुलिस दोनों के बीच संपर्क और अंकित बालियान हत्याकांड से उनके संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही है।

दूसरा संदिग्ध आर्यन संधू कलंदरी गेट इलाके में परिवार के साथ रहता था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसका एक बड़ा भाई और तीन बहनें हैं। उसके पिता नरेंद्र का कई साल पहले निधन हो चुका है। आर्यन ने सुभाष गेट स्थित एक निजी स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई की थी, जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले दो-तीन वर्षों से पढ़ाई नहीं कर रहा था और अक्सर सत्यम के साथ ही रहता था। हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद आर्यन का परिवार भी घर छोड़कर चला गया है।

अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार सुबह सोनीपत निवासी सुमित (22) और मोहित (24) को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात करीब तीन महीने पहले हुई थी और इसके बाद वे साथ रहने लगे थे। अब करनाल के दो युवकों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश के साथ मामले की जांच भी और तेज कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंकित बालियान हत्याकांड: करनाल के दो संदिग्ध शूटरों की तलाश तेज, घरों पर ताले

summer express, करनाल। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में करनाल के दो युवकों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस और करनाल एसटीएफ की टीमें अंसल सिटी निवासी सत्यम कादियान और कलंदरी गेट निवासी आर्यन संधू की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार...
Summer Express - पंचकूला वन अधिकारी डांगी निलंबित, खैर पेड़ मामले में जांच तेज

हरियाणा में दमकल कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई: 10 नेताओं की सेवाएं समाप्त, 14 निलंबित

Summer express , करनाल । हरियाणा में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच महानिदेशालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह और महासचिव गुलशन भारद्वाज समेत 10 कर्मचारी नेताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही नियमित 14 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। विभाग की...

कैथल में किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, गन्ने का भाव 700 रुपये करने की मांग

Summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों और मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैथल स्थित लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर फसलों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

डेरा राजपुरी में साधु की संदिग्ध मौत, मुख्य महंत पर पीटकर हत्या का आरोप

Summer express , कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित डेरा राजपुरी में एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक साधु के परिजनों और अन्य लोगों की ओर से डेरा के मुख्य महंत पर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के आरोप लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद...

पलवल में हादसे की शिकार वैगनआर से 35 पेटी अवैध शराब बरामद

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। होडल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर सराय खटेला के पास पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर कार से 35 पेटी अवैध शराब बरामद की है। कार में कुल 420 शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस ने शराब तस्करी के संदेह में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंडकटी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.