Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिक्षकों की भूमिका तकनीक के युग में और बढ़ी: सीएम मुख्यमंत्री सैनी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

मोनिका रावत | पंचकूला
समर न्यूज

शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह में आना उनके लिए गौरव और सम्मान का क्षण है। उन्होंने शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह समारोह शिक्षा के प्रति शिक्षकों के समर्पण और योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के इस दौर में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई है, बल्कि पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू नई शिक्षा नीति ने शिक्षा में समझ, कौशल, नवाचार और भारतीय मूल्यों को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया है। अब शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि योग्य, आत्मनिर्भर, संवेदनशील और राष्ट्र के प्रति निष्ठावान नागरिक तैयार करना है।
शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उन्हें बेहतर नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षा बजट बढ़ाकर 18,538 करोड़ रुपये किया
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार कर रही है। चालू वित्त वर्ष में स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ाकर 18,538 करोड़ रुपये किया गया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए मॉडल संस्कृत विद्यालयों की संख्या बढ़ाकर 218 की गई है, जबकि प्रदेश में 251 पीएम श्री विद्यालय विकसित किए गए हैं। इसके अलावा 250 विद्यालयों को सीएम-ईईई स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 3,328 विद्यालयों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं।

युवाओं को रोजगार देने वाला बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के उद्देश्य से कौशल बिजनेस चैलेंज शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त एक विद्यालय को स्कूल आफ एक्सीलेंस इन स्किल एजुकेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रमों को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का निपुण कार्यक्रम भी देशभर में पहचान बना रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ 23 देशों के प्रतिनिधि हरियाणा आकर इस कार्यक्रम को देख और समझ रहे हैं।
शिक्षक स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और उनके परिवारों को संकट की घड़ी में सुरक्षा प्रदान करने के लिए वीर बाल मेमोरियल इनिशिएटिव योजना का प्रावधान किया गया है। वहीं शिक्षक स्थानांतरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नई शिक्षक स्थानांतरण नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.