Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के समय लोगों को बरगलाने के लिए नई घोषणाएं करने लग जाती हैं। इसके उलट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां-जहां डबल इंजन की सरकार हैं, वहां गरीब को मजबूत करने, महिलाओं को सशक्त बनाने, बुजुर्गों को सम्मान से जीवन जीने और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं|

हरियाणा में माताओं-बहनों से चुनाव पूर्व किए गए वादे के अनुरूप दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है। प्रो-एक्टिव माडल अपनाकर पात्र बुजुर्गों को घर बैठे उनके खातों में पेंशन दी जा रही है। पुराना समय याद करें तो कांग्रेस के शासनकाल में बुजुर्गों को पेंशन बनवाने के लिए सालों-साल न केवल सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे, बल्कि रिश्वत के रूप में दो-दो महीने की पेंशन अफसरों व नेताओं को देनी पड़ती थी।

हरियाणा निवास में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में नायब सैनी ने कहा कि काले कपड़े पहनकर विधानसभा में आने वाले कांग्रेस नेता भले ही अपने शासनकाल में किए काले कारनामे भूल गए हों, लेकिन जनता इनके शोषण और अत्याचार को नहीं भूली है। कांग्रेस की नीतियां लोगों को प्रताड़ित करने वाली थीं। गरीबों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। बुजुर्ग पेंशन के लिए भटकते थे, लोगों को गैस सिलेंडर के लिए चार दिन तक लाइनों में लगा रहना पड़ता था और युवाओं को नौकरियों के लिए भ्रष्ट व्यवस्था से जूझना पड़ता था। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकारों ने उस व्यवस्था को बदलकर योजनाओं और सेवाओं को सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के कहने पर काले कपड़े पहन लिए हैं। अब राहुल गांधी को भी काले कपड़े पहन लेने चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जनता को बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में प्रदेश के गरीब, युवाओं, महिलाओं बुजुर्गों और आम आदमी के लिए क्या व्यवस्था थी। आज जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, वहां की डबल इंजन सरकारें मोदी के सभी संकल्पों और जनता से किए वादों को समय से पहले पूरा कर रही हैं।

नशा रोकने में पंजाब सरकार विफल

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशा रोकथाम में पूरी तरह से फेल साबित हुई है, जबकि हरियाणा सरकार युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों और शिक्षा से जोड़ रही है। नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ हर महीने लाखों युवा भागीदारी करते हैं। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है। जिन विकास कार्यों के टेंडर सरकार पहले ही जारी कर चुकी है, विपक्ष के नेता उन्हीं स्थानों पर जाकर फोटो खिंचवाते हैं और फिर इंटरनेट मीडिया पर बयानबाजी करते हैं।

सफाई कर्मचारियों को भड़का रहा विपक्ष

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि समाज का हर व्यक्ति हमारे घर का सदस्य है। उनकी समस्याओं व मांगों पर सरकार में प्राथमिकता के आधार पर विचार होता है। विपक्ष के नेता कर्मचारियों को गुमराह करने और भड़काने का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इनकी मंशा समझनी चाहिए और सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...

‘वंदे मातरम्’ से कांग्रेस को आपत्ति क्यों? क्या कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रभावना से भी किनारा कर चुकी है: रवि रावत

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I जम्मू-कश्मीर के पहले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मंच पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण बजाए जाने पर कांग्रेस की आपत्ति को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के मीडिया प्रभारी रवि रावत ने कांग्रेस की घटिया मानसिकता, दोहरे चरित्र और वोट बैंक की राजनीति का शर्मनाक उदाहरण बताया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.