Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘वंदे मातरम्’ से कांग्रेस को आपत्ति क्यों? क्या कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रभावना से भी किनारा कर चुकी है: रवि रावत


Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I जम्मू-कश्मीर के पहले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के मंच पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण बजाए जाने पर कांग्रेस की आपत्ति को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के मीडिया प्रभारी रवि रावत ने कांग्रेस की घटिया मानसिकता, दोहरे चरित्र और वोट बैंक की राजनीति का शर्मनाक उदाहरण बताया है।


रवि रावत ने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति पर उसे किसी भाजपा नेता ने नहीं, बल्कि उसके सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक तनवीर सादिक ने ही ऐसा आईना दिखाया है, जिससे कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। तनवीर सादिक ने साफ कहा कि कांग्रेस को पहले अपने मुख्यमंत्रियों को देखना चाहिए और उसके बाद अपने “बहुमूल्य विचार” देश के सामने रखने चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासित कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी पूरा ‘वंदे मातरम्’ बजा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस का दोहरे मापदंड वाला चेहरा सामने आता है। एक तरफ कांग्रेस के मुख्यमंत्री ‘वंदे मातरम्’ बजाते हैं और दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में इसी राष्ट्रगीत को लेकर कांग्रेस के नेता आपत्ति जताते हैं। रवि रावत ने कहा कि कांग्रेस आखिर किसे खुश करने के लिए ‘वंदे मातरम्’ का विरोध कर रही है? देश की जनता कांग्रेस से इस दोहरे रवैये का जवाब चाहती है।


रवि रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा तनवीर सादिक के बयान को एक्स पर साझा किया जाना कांग्रेस के लिए और भी बड़ी राजनीतिक फजीहत है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के सहयोगी और उसके अपने राज्यों के मुख्यमंत्री ‘वंदे मातरम्’ को सम्मान दे रहे हैं, तब कांग्रेस के कुछ नेता इसका विरोध कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के भीतर ही राष्ट्रगीत को लेकर कोई स्पष्ट नीति और नैतिकता नहीं बची है।


उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ कोई चुनावी नारा नहीं है, न ही यह किसी राजनीतिक दल की जागीर है। यह उस भारत की आत्मा की आवाज है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की बेड़ियां तोड़ने का संकल्प लिया था। लाखों देशवासियों ने ‘वंदे मातरम्’ को अपने संघर्ष का उद्घोष बनाया और असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने इसी भावना के साथ अंग्रेजों के अत्याचारों का सामना किया।


रवि रावत ने कहा कि जिस ‘वंदे मातरम्’ ने गुलाम भारत में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित की, आज उसी के नाम से कांग्रेस नेताओं की राजनीतिक बेचैनी समझ से परे है। कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उसे राष्ट्रगीत के पूरे संस्करण से आखिर परेशानी क्या है?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि देश की जनता उसकी इस राजनीति को समझ नहीं रही। देश अब कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को पहचान चुका है। कभी राष्ट्रवाद पर सवाल, कभी राष्ट्रीय प्रतीकों पर विवाद और कभी देश की एकता से जुड़े मुद्दों पर राजनीति—कांग्रेस की यह पुरानी राजनीति अब जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है।


रवि रावत ने कहा कि जो लोग ‘वंदे मातरम्’ गाने से घबराते हैं, उन्हें उन शहीदों के इतिहास को पढ़ना चाहिए जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज देश स्वतंत्र है तो उन वीरों के कारण, जिन्होंने भारत माता की जय और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ अंग्रेजों के दमन का सामना किया।


उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि राष्ट्रगीत पर राजनीति बंद करे, अपने दोहरे मापदंड छोड़े और पहले अपने ही मुख्यमंत्रियों तथा सहयोगी दलों के नेताओं से पूछे कि वे ‘वंदे मातरम्’ क्यों बजा रहे हैं।
रवि रावत ने कहा कि भारत माता के सम्मान और राष्ट्रभावना पर कांग्रेस की सुविधा की राजनीति नहीं चलेगी। ‘वंदे मातरम्’ करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश के गौरव का प्रतीक है—इसका सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व का विषय होना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.