Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओवरचार्जिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील

प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील

कुल्लू-: शराब की बोतलों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने वाले शराब विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने जिला कुल्लू में ओवरचार्जिंग की शिकायतों के आधार पर आठ शराब के ठेकों को सील कर दिया है। साथ ही संबंधित संचालकों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।आबकारी एवं कराधान विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ शराब विक्रेताओं द्वारा बोतलों पर अंकित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूली जा रही है। शिकायतों की जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए आठ ठेकों को सील किया।

आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त गग्नेश गुप्ता ने बताया कि विभाग की टीम ने पलचान, शमशी, बाशिंग, सरवरी बाजार, जगतसुख, मनालसू, मंगलौर और हरिपुर स्थित शराब की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की है। संबंधित संचालक जुर्माना जमा करने के बाद ही दुकानों को दोबारा खोल सकेंगे।उपायुक्त ने शराब विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस तरह की शिकायत दोबारा सामने आने पर लाइसेंस रद्द करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाहरी राज्यों से अवैध रूप से लाई जा रही शराब और बीयर की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ओवरचार्जिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील

प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील कुल्लू-: शराब की बोतलों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने वाले शराब विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने जिला कुल्लू में ओवरचार्जिंग की शिकायतों के आधार पर आठ शराब...

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.