Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर, बढ़ने लगी गर्मी; 13 सितंबर तक बारिश के सीमित आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि, उमस में कुछ कमी आने से लोगों को आंशिक राहत मिली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

पटियाला में बुधवार को सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। लुधियाना में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक है। इसके अलावा बठिंडा में 36 डिग्री, अमृतसर में 35.3 डिग्री, चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री और फरीदकोट में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश की कमी और तेज धूप के कारण राज्य के कई हिस्सों में गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। विभाग ने इस दिन किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है।

11 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 12 सितंबर को भी इन्हीं जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। 13 सितंबर को बारिश का दायरा थोड़ा बढ़ने की संभावना है। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भी हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, मालवा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

बुधवार को पंजाब के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। केवल पठानकोट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र क्षेत्र में 12.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने के कारण आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। बारिश की सीमित संभावना के चलते कई इलाकों में गर्मी और बढ़ने की स्थिति बन सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.