Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में पेंशन में देरी से लोग परेशान, पूर्व उपाध्यक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

summer express , राकेश, ऊना। ऊना शहर के वार्ड नंबर पांच में सामाजिक सुरक्षा और सहारा पेंशन समय पर नहीं मिलने से पात्र लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन पर निर्भर लोगों ने सरकार से निर्धारित समय पर राशि जारी करने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय पूर्व पार्षद एवं ऊना नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष जनकराज खजांची के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनकराज खजांची ने सरकार पर पेंशन वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और सहारा पेंशन जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए जीवनयापन का महत्वपूर्ण सहारा है। ऐसे में पेंशन की राशि समय पर जारी नहीं होने से बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य पात्र लोगों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जनकराज खजांची ने आरोप लगाया कि सरकार संभवत: पेंशन के लिए जारी होने वाली राशि का कहीं अन्य इस्तेमाल कर रही है, जिसके कारण पात्र लोगों को समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था में सुधार करने और पेंशन की राशि तय समय पर जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेंशन पर निर्भर लोगों के प्रति सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े।

बैठक के दौरान पेंशन की पात्र प्रीति सामा, बीरो देवी, स्वर्णा देवी और विमला देवी ने भी अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि उनका घर का खर्च काफी हद तक पेंशन की राशि पर निर्भर है। समय पर पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्होंने सरकार से नियमित रूप से और निर्धारित समय पर पेंशन जारी करने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन किसी तरह की अतिरिक्त सुविधा नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनयापन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए इसके भुगतान में देरी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा, सुभाष सांभर, रवीश वर्मा, पवन कुमार और अच्छर ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.