Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था। इसके बाद पिता ने अंबाला जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे मुन्ना मांझी अपने परिवार के साथ बिहार जाने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में उनका आठ वर्षीय बेटा बद्री कुमार स्टेशन पर ही छूट गया। परिवार के बिहार पहुंचने के बाद जब बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी हुई। इसके बाद पिता ने अंबाला जीआरपी में शिकायत दी।

जीआरपी ने बच्चे की तलाश के लिए रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम करनाल के गांव कानपुर तक पहुंची। पुलिस ने वहां दबिश देकर खेतों से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

मामले में जीआरपी ने अशोक कुमार और प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों करनाल के सदरपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक बच्चे को मजदूरी करवाने के उद्देश्य से गांव लेकर गए थे।

पुलिस अब दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं दोनों किसी गिरोह से जुड़े हुए तो नहीं हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.